कोरोना पर टूटा अब तक का सारा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 7,964 नए केस, 265 मौतें, जानें राज्यवार आंकड़े

कोरोना पर टूटा अब तक का सारा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 7,964 नए केस, 265 मौतें, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 57 लाख 04 हजार 736 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 357736 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 86422 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 82369 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 4971 लोगों की मौत हुई है।एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 173763  कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

वहीं 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए केस और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में 7964 नए मामले सामने आए हैं वहीं 265 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मरीज 11,264 रिकवर हुए हैं।

सबसे अधिक चिंतित करने वाले हालात महाराष्ट्र के हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2682 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार के पार हो गया। अब राज्य में कुल 62,228 संक्रमित हो गए हैं। राज्य में एक दिन में 116 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई है। यह राज्य में एक दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की मौत का आंकड़ा है। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 2000 के पार हो गई है। अब तक महाराष्ट्र में कुल 2098 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है। मुंबई में कोरोना के 1447 नए मामले सामने आए हैं जबकि 38 लोगों की मौत हुई है।  मुंबई में कुल कोरोना संक्रमित 36932 हो गए हैं और 1173 लोगों की जान अब तक इस वायरस की वजह से गई है।

पढ़ें- Corona Virus Update: जानिए भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या कितनी पहुंची

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1150

2226

60

3436

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

2

1

0

3

असम

895

125

4

1024

बिहार

2150

1211

15

3376

चंडीगढ़ 

96

189

4

289

छत्तीसगढ़

314

100

1

415

दादर नगर हवेली

2

0

0

2

दिल्ली

9142

7846

398

17386

गोवा

28

41

0

69

गुजरात 

6343

8611

980

15934

हरियाणा

762

940

19

1721

हिमाचल प्रदेश 

203

87

5

295

जम्मू एंड कश्मीर 

1261

875

28

2164

झारखंड

290

216

5

511

कर्नाटक

1839

894

48

2781

केरल

577

565

8

1150

लद्दाख

31

43

0

74

मध्य प्रदेश 

3042

4269

334

7645

महाराष्ट्र 

33133

269978

2098

62288

मणिपुर

51

8

0

59

मेघालय

14

12

1

27

मिजोरम

0

1

0

1

नागालैंड

25

0

0

25

ओडिशा

829

887

7

1723

पुडुचेरी

37

14

0

51

पंजाब

206

1949

42

2197

राजस्थान

2937

5244

184

8365

सिक्किम

1

0

0

1

तमिलनाडु

8779

11313

154

20246

तेलांगना

973

1381

71

2425

त्रिपुरा

80

171

0

251

उत्तराखंड

609

102

5

716

उत्तर प्रदेश 

2842

4244

198

7284

वेस्ट बंगाल

2736

1775

302

4813

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

5043

 

 

 

भारत में कुल मामले

86422

82370

4971

173763

               

 

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना मरीजों के लिए बेड के दावों पर घिरते ही केजरीवाल ने मीडिया के लिए जारी किया भारी-भरकम विज्ञापन

Special Report: सुप्रीम कोर्ट ने उठाया प्राइवेट अस्पतालों की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।